कंप्यूटर के जनक कौन है? कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया है?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कंप्यूटर के जनक, अविष्कारक के रूप में चार्ल्स बैबेज को जाना जाता है |आप सभी ने यह नाम कहीं ना कहीं अवश्य सुना होगा आज हम इस आर्टिकल में चार्ल्स बैबेज अर्थात कंप्यूटर के पिता के बारे में संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करेंगे |

कंप्यूटर के जनक किसे कहा जाता है|

चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक या पिता कहा जाता है चार्ल्स बैबेज का जन्म 1791 ईस्वी में हुआ था इनका अविष्कार एनालिटिकल इंजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी | यह वही समय था जब कंप्यूटर के क्षेत्र में अविष्कार होना प्रारंभ हुआ उनके द्वारा बनाए गए एनालिटिकल इंजन के मदद से हम कंप्यूटर बनाने में सक्षम हो पाए |इस इंजन को बनाने में आर्थिक मदद इंग्लैंड की सरकार ने की थी| एनालिटिकल इंजन आकार में काफी बड़ा था, और यह भाप इंजन द्वारा चलाई जाती थी |चार्ल्स बैबेज के द्वारा बनाई गई यह मशीन कुछ प्रोग्राम स्टोर भी कर सकता था तथा साथ ही साथ यह मशीन गणना करने में भी सक्षम था|

इसलिए इन्हें हम फादर ऑफ कंप्यूटर या कंप्यूटर का जनक कहते हैं आज हम जो भी कंप्यूटर का प्रयोग कर लें इसमें चार्ल्स बैबेज का एक बहुत ही बड़ा योगदान है इन्हें कंप्यूटर खोजकर्ता भी कहा जाता है |
चार्ल्स बैबेज कौन थे

चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है चार्ल्स बैबेज का जन्म 26 नवंबर 1791 ईस्वी में लंदन में हुआ था| कंप्यूटर के जनक कहे जाने वाले चार्ल्स बैबेज का जन्म एक धनी परिवार हुआ था| इनके पिता बेंजामिन बैबेज एक बैंकर थे | चार्ल्स बैबेज से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है

नाम – जन्मचार्ल्स बैबेज

जन्म -26 नवंबर 1791

मृत्यु -18 अक्टूबर 1871

राष्ट्रीयता – इंग्लैंड

शिक्षा – पीटरहाउस कॉलेज

प्रसिद्धि -कंप्यूटर के जनक के रूप में

क्यों चार्ल्स बैबेज को ही कंप्यूटर का जनक माना जाता है

चार्ल्स बैबेज द्वारा निर्मित एनालिटिकल इंजन कंप्यूटर के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है उनके द्वारा बनाए गए एनरिक गणितीय गणना करने में सक्षम थी इस मशीन का डिजाइन आज के वर्तमान समय में कंप्यूटर का आधार है|

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था

सन 18 ईसवी में चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर का आविष्कार किया था इसके बाद समय-समय पर अन्य वैज्ञानिकों ने इस कंप्यूटर में सुधार करते हुए| 1945 में आधुनिक कंप्यूटर    ENIAC का निर्माण हुआ, परंतु कंप्यूटर का जनक और अविष्कारक चार्ल्स बैबेज के नाम को ही जाता है |

कंप्यूटर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1:-  कंप्यूटर को हिंदी  में क्या कहते  है?

उत्तर :-  कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते है।

प्रश्न 2:– कंप्यूटर का जनक किसे कहते है?

उत्तर :- चार्ल्स बैबेज

प्रश्न 3:- कंप्यूटर की माता कौन है।

उत्तर :- Ada Lovelace(एडा लवलेस ) को कंप्यूटर की माता कहा जाता है। यही वो पहली महिला थी जिन्होंने कंप्यूटर में पहली बार प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर काम किया

प्रश्न 4:– पहला कंप्यूटर भारत में कब लगाया गया?

उत्तर :- भारत में पहला कंप्यूटर 1956 में लगाया गया था।

प्रश्न 5:- भारत में पहला कंप्यूटर कब बना?

उत्तर :- भारत में पहला कंप्यूटर सन 1966 में बना था।