WhatsApp Community Features क्या है – How to Create WhatsApp Community

हाल ही में व्हाट्सएप ने बहुत सारे फीचर अपडेट किए हैं जिनमें से कम्युनिटी फीचर महत्वपूर्ण है और उपयोगी भी |

व्हाट्सएप का यह फीचर उनके लिए ज्यादा उपयोगी होगा जो एक साथ बहुत से ग्रुप में काम करते हैं| यह फीचर लेटेस्ट अपडेट वर्जन एंड्रॉयड में ही सपोर्ट करता है या फिर यदि आपके पास लेटेस्ट अपडेट व्हाट्सएप है तो आप इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं नहीं है तो आप प्ले स्टोर से इसका अपडेशन करा सकते हैं |

कम्युनिटी फीचर बहुत सारे ग्रुप को एक साथ इकट्ठा करके एक ग्रुप में जोड़ सकता है इसे ग्रुप ऑफ ग्रुप भी कहा जा सकता है| आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कम्युनिटी फीचर के कुछ महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी को सीखेंगे|

WhatsApp Community Features क्या है

कम्युनिटी फीचर क्या है इसको समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं जैसा कि हम सब जानते हैं करो ना काल में ज्यादातर स्कूल की शिक्षा ऑनलाइन होने लगी थी|

जिसके कारण प्रत्येक क्लास का एक ग्रुप था और यदि प्रिंसिपल को सभी ग्रुप में एक ही मैसेज अपडेट करना है (जैसे नेक्स्ट मंडे को टेस्ट होगा ) |

अब इस मैसेज को सभी क्लास के ग्रुप में भेजना था तो वह सभी एक एक ग्रुप में जाकर भेज सकते थे और कम्युनिटी फीचर आने के कारण हुए सभी ग्रुप को अपने कम्युनिटी में जोड़ कर एक साथ सभी ग्रुप में मैसेज भेज सकते हैं|

इससे हमें 5 या 10 ग्रुप में भेजने के बजाय हम एक ही मैसेज से सभी ग्रुप में अपनी बात आसानी से कह सकते हैं|

व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर्स के फायदे

  • एक साथ एक से अधिक और अधिकतम 20 ग्रुप में आप मैसेज भेज सकते हैं
  • आप सभी ग्रुप को एक ही मैसेज एक क्लिक पर भेज सकते हैं
  • बहुत सारे ग्रुप को मैनेज करना आसान होता है

WhatsApp Community कैसे बनाए – How To Create Whatsapp Community

STEP 1 : व्हाट्सएप  खोलिए और कम्युनिटी के विकल्प पर क्लिक करिये

व्हाट्सएप खोलिए और कम्युनिटी फीचर के बने आइकन पर क्लिक करें | यह आइकन नीचे दिए गए पिक्चर के जैसा दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है |

STEP 2 : 

कम्युनिटी फीचर पर क्लिक करने के बाद न्यू कम्युनिटी  बनाने के लिए आइकॉन दिखेगा जिस पर आप को क्लिक करना है |

यदि आप कम्युनिटी से जुड़े हैं तो आपको कम्युनिटी के बारे में जानकारी दी गई होगी |

यदि आप कम्युनिटी से नहीं जुड़े हैं तो आपको न्यू कम्युनिटी के बारे में जानकारी मिलेगा

Step 3:

न्यू कम्युनिटी पर क्लिक करने के बाद आपको अपना कम्युनिटी नेम, कम्युनिटी  डिस्क्रिप्शन और कम्युनिटी का आइकॉन ऐड करने का ऑप्शन दिखाई देगा जो नीचे दिए गए इमेज में स्पष्ट है |

इसमें आप अपने कम्युनिटी का नाम और अन्य जानकारी तथा आईकॉन फील करें एवं नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें |

STEP 4 : ग्रुप को जोड़ें

अब आपको अपने कम्युनिटी के लिए ग्रुप को जोड़ना है हो सकता है| आपके पास पहले से बने बनाए ग्रुप हो आप उन ग्रुप पर चेक लिस्ट करेंगे और वह जुड़ जाएगा|

यदि आपके पास ग्रुप नहीं है तो आप नया ग्रुप बनाकर उसे अपने कम्युनिटी में जोड़ सकते हैं|

STEP 5 : ग्रुप को कम्युनिटी में कैसे जोड़े

किसी एक्जिस्टिंग ग्रुप को कम्युनिटी ग्रुप में जोड़ने के लिए आपको चेक लिस्ट को ऑन करना होगा जिस जिस ग्रुप पर आप चेक लिस्ट ऑन करेंगे वह ग्रुप आपके कॉमेडी ग्रुप में जुड़ जाएगा|

अब आपका कम्युनिटी ग्रुप बन चुका है आप अपने कम्युनिटी ग्रुप में व्हाट्सएप ग्रुप का ज्यादा से ज्यादा 20 ग्रुप जोड़ सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा हजार लोग जुड़ सकते हैं|

आप किसी ग्रुप को कम्युनिटी में जोड़ने के बाद आप चाहे तो बाद में उसे एग्जिट भी कर सकते हैं|

व्हाट्सएप कम्युनिटी की सेटिंग कैसे करें

व्हाट्सएप कम्युनिटी को मैनेज करने के लिए आपको सेटिंग समझने की अत्यंत आवश्यक है क्योंकि सेटिंग से आप अपने अनुसार ग्रुप में एडमिन बना सकते हैं तथा मैसेज का मैनेजमेंट सही से कर सकते हैं तो आइए व्हाट्सएप कंपनी का सेटिंग समझते हैं

यदि आप कोई कम्युनिटी क्रिएट किए हैं और आप उसके मेंबर्स को अपने अनुसार एक्सेस देना चाहते हैं अथवा किसी ग्रुप को कम्युनिटी से छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए विकल्प का समझना आवश्यक है

व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर में सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग है कि आप अपने किसी मेंबर्स को एडमिन बना सकते हैं

एक कम्युनिटी में हम एक से ज्यादा एडमिन बना सकते हैं इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करना होगा |

  • अपना कम्युनिटी वाले ग्रुप पर जाएं सबसे ऊपर कम्युनिटी के नाम पर क्लिक करें |
  • सीधे सेटिंग में पहुंचे कम्युनिटी के विकल्प पर जाकर अपने द्वारा बनाए गए कम्युनिटी के मेन ग्रुप में जाएं |
  • कम्युनिटी सेटिंग पर पहुंचे यहां पर सबसे ऊपर इनवाइट मेंबर का विकल्प दिखेगा |
  • मेंबर इनवाइट करें| 

कुछ अन्य जानकारियां

  • एग्जिट कम्युनिटी के प्रयोग से आप अपने द्वारा बनाए गए कम्युनिटी से बाहर निकल सकते हैं
  • रिपोर्ट कम्युनिटी फीचर का उपयोग करके आप किसी कम्युनिटी पर रिपोर्ट कर सकते हैं
  • डीएक्टिवेट कम्युनिटी से आप अपने कम्युनिटी को डीएक्टिवेट कर सकते हैं

यह तीनों फीचर्स सिर्फ एडमिन को मिलता है

व्हाट्सएप कमेटी में किसी और को Admin कैसे बनाएं

  • कम्युनिटी की सेटिंग में तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जा सकते हैं
  • आपको सबसे ऊपर 3 बिंदुओं का विकल्प दिख रहा होगा जिससे आपको क्लिक करना है
  • इस विकल्प में मैनेज ग्रुप्स, एडिट कम्युनिटी, व्यू मेंबर्स तीन विकल्प दिए हुए हैं
  • मैंनेज ग्रुप पर क्लिक करके आपने नए ग्रुप को ऐड कर सकते हैं और पुराने ग्रुप को रिमूव भी कर सकते हैं
  • एडिट कम्युनिटी पर जाकर अपनी कमेटी का नाम उसकी फोटो और उसकी डिस्क्रिप्शन को चेंज कर सकते हैं
  • व्यू मेम्बर पर जाकर आप देख सकते हैं कि आपकी कम्युनिटी में कौन-कौन से मेंबर है और मेंबर पर क्लिक करके आप उन्हें एडमिन भी बना सकते हैं
  • आप मेम्बर पर क्लिक करके उन्हें ग्रुप से निकाल भी सकते है, उनको डायरेक्ट मेसेज भी कर सकते है

FAQs

Q : व्हाट्सएप में एक बार में कितना डाटा भेजा जा सकता है?

 2 GB

Q : व्हाट्सएप के नए क्या है और इसे कैसे देखें

आप अपने व्हाट्सएप को टाइम टू टाइम अपडेट करते रहिए आपको नए फीचर दिख जाएंगे

Q : व्हाट्सएप इमोजी फीचर क्या है

किसी भी मैसेज पर थोड़ी देर के लिए आप टाइप करेंगे तो उस पर आप प्रतिक्रिया के तौर पर इमोजी भेज सकते हैं जिसे इमोजी फीचर कहते हैं